शहडोल
सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आयोजित उद्योग संवाद कार्यक्रम में कलेक्टर पार्थ जायसवाल ने युवाओं से संवाद करते हुए उन्हें स्वरोजगार एवं उद्यमिता की दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि युवा अपनी रुचि एवं क्षमता के अनुरूप व्यवसाय का चयन कर शासकीय योजनाओं का लाभ उठाते हुए आत्मनिर्भर बन सकते हैं। उन्होंने युवाओं से स्थानीय स्तर पर उपलब्ध संसाधनों एवं अवसरों का उपयोग कर रोजगार सृजन की दिशा में आगे बढ़ने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में महाप्रबंधक, जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र द्वारा युवाओं एवं उपस्थित लोगों को विभिन्न स्वरोजगार योजनाओं की जानकारी दी गई। उन्होंने योजनाओं के अंतर्गत पात्रता, ऋण सुविधा, अनुदान एवं आवेदन प्रक्रिया के संबंध में जानकारी देते हुए युवाओं को योजनाओं का लाभ लेकर अपना व्यवसाय स्थापित करने के लिए प्रोत्साहित किया।
इस दौरान फैब्रीकेशन का व्यवसाय करने वाले उद्यमी अरसद खान ने अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि उन्होंने एमएसएमई प्रोत्साहन योजना का लाभ लेकर अपने व्यवसाय को आगे बढ़ाया। उन्होंने योजना से प्राप्त लाभों एवं व्यवसाय के संचालन से जुड़ी जानकारी युवाओं के साथ साझा की तथा स्वरोजगार के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

More Stories
योगी सरकार शनिवार को 818 अभ्यर्थियों को देगी नौकरी की सौगात, मुख्यमंत्री देंगे नियुक्ति पत्र
ज्ञान, प्रतिभा और संकल्प से युवा विकसित भारत के निर्माण में दें योगदान : राज्यपाल पटेल
करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत