मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने देवउठनी एकादशी और तुलसी विवाह की शुभकामनाएं दीं
मुख्यमंत्री निवास में विधि-विधान से किया पूजन-अर्चन
भोपाल
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने देवउठनी एकादशी और तुलसी विवाह के अवसर पर मुख्यमंत्री निवास में विधि-विधान से पूजन-अर्चन किया तथा प्रदेशवासियों को पर्व की मंगलकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अपने संदेश में कहा कि भगवान श्रीहरि विष्णु के चार माह की योगनिद्रा से जागृत होने और माता तुलसी के साथ भगवान शालिग्राम के शुभ विवाह का यह पावन पर्व सभी के जीवन में सुख-शांति और समृद्धि का संचार करे, यही मंगलकामना है।

More Stories
सीएम योगी की मौजूदगी में अयोध्या से नेपाल के जनकपुर के बीच सरयू-कमला एक्सप्रेस का होगा शुभारंभ
सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी के हेल्थ एटीएम को मिल रहा मरीजों का साथ
सीएम योगी के नेतृत्व में ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मिली नई उड़ान