मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी की माताजी के निधन पर दुख व्यक्त किया
भोपाल
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की पूज्य माताजी श्रीमती सावित्री देवी जी के निधन पर दुख व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि इस कठिन समय में मेरी संवेदनाएं मुख्यमंत्री जी एवं उनके समस्त परिवारजन के साथ हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अपने संदेश में कहा कि मां का जाना वह दुःख है, जिसे शब्दों में व्यक्त कर पाना असंभव है। मां का स्थान जीवन में कोई नहीं ले सकता। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रभु श्रीराम से दिवंगत को अपने श्रीचरणों में स्थान देने और शोकाकुल परिवार को यह असहनीय दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।

More Stories
सीएम योगी की मौजूदगी में अयोध्या से नेपाल के जनकपुर के बीच सरयू-कमला एक्सप्रेस का होगा शुभारंभ
सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी के हेल्थ एटीएम को मिल रहा मरीजों का साथ
सीएम योगी के नेतृत्व में ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मिली नई उड़ान