भोपाल
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव रविवार को राजस्थान के झालावाड़ जिले की डग तहसील क्षेत्र के रतनपुरा गांव पहुंचे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने यहां मध्यप्रदेश की सुसनेर विधानसभा क्षेत्र से विधायक भैरव सिंह परिहार 'बापू' के निज निवास पहुंचकर उनके सुपुत्र गजेंद्र सिंह बबलू बना के निधन पर आत्मीय संवेदनाएं व्यक्त कीं। मुख्यमंत्री ने स्वर्गीय गजेंद्र सिंह बबलू के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर शोक प्रकट किया।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने शोकाकुल परिजनों से मिलकर गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं तथा सभी को ढांढ़स बंधाया। इस अवसर पर विधायक गरोठ चंदर सिंह सिसोदिया, विधायक आगर-मालवा माधव सिंह मधु गहलोत, जिलाध्यक्ष ओम मालवीय, मयंक राजपूत, प्रेम नारायण यादव सहित जनप्रतिनिधिगण तथा आगर-मालवा एवं झालावाड़ जिले के अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि भी उपस्थित थे।
a

More Stories
60 जिलों के 400 से अधिक मेधावी विद्यार्थियों को पीछे छोड़ टीसीएस रूरल आईटी क्विज के नेशनल फाइनल में चमके प्रतापगढ़ के सक्षम
अवैध धान परिवहन एवं भंडारण पर कार्रवाई, 1237 क्विंटल धान जब्त
रामदेवरा से लौटते समय भीषण सड़क हादसा, देवास के दो श्रद्धालुओं की मौत, 18 घायल