मुंबई,
बॉलीवुड अभिनेत्री पूजा हेगड़े ने श्रीलंका में अपना जन्मदिन मनाया है। पूजा हेगड़े का जन्मदिन 13 अक्टूबर को था। वह अपने खास दिन को यादगार बनाने के लिए, अपने व्यस्त शूटिंग शेड्यूल से एक अच्छी छुट्टी लेकर श्रीलंका गयी थी, जहां उन्होंने अपना जन्मदिन मनाया।पूजा हेगड़े ने अपने प्रशंसकों को अपने जन्मदिन के जश्न की एक झलक दिखाई है।
पूजा हेगड़े ने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की है। पूजा हेगड़े ने श्रीलंका के याला में अपने जन्मदिन का आनंद लेते देखा जा सकता है। पूजा ने कैप्शन में लिखा,जंगल में जन्मदिन। सभी प्यार, संदेशों और शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद… जितना हो सके उतने लोगों को जवाब देने की कोशिश करूंगी… अभी के लिए, मैं बस पूरी तरह से अभी रहने की कोशिश कर रही हूं। आपसे प्यार करती हूं।
वर्ष 2025 पूजा हेगड़े के लिये महत्वपूर्ण वर्ष है।वह फिल्म देवा में शाहिद कपूर और सूर्या 44 में सूर्या के साथ नजर आयेंगी। इसके अलावा पूजा हेगड़े, अभिनेता थलपति विजय के साथ थलपति 69 में भी नजर आयेंगी।

More Stories
नेशनल फिल्म अवॉर्ड गुजरात में कराने पर बोले परेश रावल, ‘क्या गुजरात भारत का हिस्सा नहीं?’
सिर्फ 2 करोड़ के बजट में बनी ‘हनुमान अंश’ ने मचाया तहलका, 160 करोड़ के पार पहुंची कमाई
‘दृश्यम 3’ में अजय देवगन का बड़ा दांव, मोहनलाल की फिल्म से बिल्कुल अलग होगी कहानी