खरगोन
खरगोन जिले में अप्रैल 2022 में रामनवमी के बाद हुए दंगे के मामले में फरार आरोपित रिटायर्ड एएसआई नासिर अहमद को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। 63 वर्षीय नासिर दंगे के बाद से ही फरार था और पुलिस ने उस पर 2 हजार रुपये का इनाम भी रखा था। खरगोन पुलिस के टीआई बीएल मंडलोई के अनुसार शुक्रवार दोपहर को पुराने कलेक्टर परिसर से आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया है। इसने दो महीने पहले ही कोर्ट में अग्रिम जमानत याचिका लगाई थी जिसे कोर्ट ने अस्वीकार कर दिया।
कानून का रखवाला ही अपराध में शामिल
पुलिस में नौकरी करने के बाद रिटायर्ड हुए नासिर अहमद ही खरगोन में हुए दंगों में शामिल होने का आरोप है। एक रिटायर्ड एएसआइ पर लगे इन आरोपों को लेकर ही कोर्ट ने उसकी जमानत याचिका खारिज कर दी थी।

More Stories
इंदौर-शारजाह फ्लाइट अब हफ्ते में चार दिन होगी, 29 मार्च से तीन दिन रहेगी बंद, बैंकॉक फ्लाइट की उम्मीद
मध्यप्रदेश में डाटा एंट्री ऑपरेटर के 770 पदों पर आवेदन की प्रक्रिया शुरू
रेलवे की गर्मी की छुट्टियों के लिए 1,484 स्पेशल ट्रेनों का एलान, वेटिंग लिस्ट में मिलेगी राहत