नई दिल्ली
कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव समेत 14 सांसदों ने बृहस्पतिवार को राज्यसभा के सदस्य के रूप में शपथ ली। उपराष्ट्रपति और राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ ने नए संसद भवन में उन्हें शपथ दिलाई।
सोनिया गांधी ने राजस्थान से उच्च सदन के सदस्य के रूप में शपथ ली जबकि वैष्णव ने ओडिशा से राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ ली।
कर्नाटक से कांग्रेस नेता अजय माकन, उत्तर प्रदेश से भाजपा नेता आरपीएन सिंह और पश्चिम बंगाल से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के समिक भट्टाचार्य उन 14 नेताओं में शामिल हैं जिन्होंने राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ ली।
आंध्र प्रदेश से वाईएसआरसीपी नेता गोला बाबू राव, मेधा रघुनाथ रेड्डी और येरम वेंकट सुब्बा रेड्डी ने भी राज्यसभा के सदस्य के रूप में शपथ ली।
सभी ने बाद में राज्यसभा सभापति के साथ सामूहिक फोटो खिंचवाई।
सोनिया गांधी पहली बार राज्यसभा की सदस्य बनी हैं। उन्होंने सदन के नेता पीयूष गोयल और कांग्रेस अध्यक्ष एवं राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे की मौजूदगी में शपथ ली।
शपथ ग्रहण के दौरान उनकी बेटी प्रियंका गांधी वाद्रा भी मौजूद थीं।
राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश और महासचिव पी सी मोदी भी इस मौके पर मौजूद थे।

More Stories
CBSE 10वीं बोर्ड: LOC जमा करने की प्रक्रिया शुरू, जानें पात्रता और जरूरी नियम
पीएम मोदी से मिले Eknath Shinde, मिडिल ईस्ट युद्ध समेत अहम मुद्दों पर चर्चा
किसानों की आमदनी बढ़ाने पर फोकस, Shivraj Singh Chouhan बोले- यही सरकार की सबसे बड़ी प्राथमिकता