रायपुर
पुलिस मुख्यालय में तैनात 14वीं बटालियन के जवान ने 12 राउंड फायर किए, इस फायरिंग में किसी के भी हताहत होने की खबर नहीं है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
घटना मंगलवार सुबह की बताई जा रही है, पुलिस विभाग में तैनात 14वीं बटालियन के अजय यादव ने यह फायरिंग की। बताया जाता है कि अजय यादव पिछले कई महीने से ड्रिप्रेशन में है। मंगलवार की सुबह अजय ने पीएचक्यू में तैनात अपने ही बटालियन के सुरक्षा कर्मी आरक्षक राकेश यादव से सुबह चार्ज लिया, उसके कुछ ही देर बाद गोली चलने की आवाज सुनाई दी। यह पूरा मामला राखी थाना क्षेत्र के अंतर्गत आता है। सूचना मिलने पर थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और आरक्षक को पूछताछ के लिए अपनी हिरासत में ले लिया है। आरक्षक अजय यादव उत्तरप्रदेश के जॉनपुर का रहने वाला है।

More Stories
ई-ऑफिस में समयबद्ध कार्य करने और उपस्थिति में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले अधिकारी-कर्मचारियों को मुख्य सचिव ने किया सम्मानित
छत्तीसगढ़ के पर्यटन को राष्ट्रीय पहचान दिलाने की पहल — देशभर के टूर ऑपरेटरों ने देखी छत्तीसगढ़ की अनोखी झलक
वित्तीय वर्ष के अंतिम दिनों में भी खुले रहेंगे पंजीयन कार्यालय अवकाश के दिनों पर भी मिलेगी पंजीयन की सुविधा