भोपाल
पाकिस्तान से विस्थापित होकर भारत आकर यहां बैरागढ़ तक आकर बसे लोगों को समय-समय पर भारत की नागरिकता दी जाती है। ऐसे ही 19 लोगों की नागरिकता आईबी से पास होकर जिला प्रशासन के अफसरों के पास पहुंची है। इसमें से 3 लोग ऐसे हैं, जो वर्ष 2010 से पहले दिल्ली में रहा करते थे। उनकी रिपोर्ट भी जिला प्रशासन को मिल गई है, लेकिन उनकी एनओसी दिल्ली स्थित जिला प्रशासन से मिलेगी। इस कारण इस 26 जनवरी को इन 3 लोगों की नागरिकता को छोड़कर 16 लोगों को भारत की नागरिकता प्रदान की जाएगी। इस संबंध में जिला प्रशासन में तैयारी शुरू हो गई हैं।
दरअसल, भोपाल में ही करीब 89 लोगों की भारत की नागरिकता के लिए नए सिरे से आवेदन प्राप्त हुए थे। ये अलग-अलग चरणों में प्राप्त हुए हैं। लेकिन आईबी की तरफ से रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद ही इनको भारत की नागरिकता प्रदान की जा सकती है। ऐसे में रफ्तार काफी स्लो हो गई है। आवेदक कलेक्टोरेट के चक्कर काटते हैं, तो उन्हें रिपोर्ट न आने का हवाला देकर लौटा दिया जाता है। लेकिन अब रिपोर्ट आना शुरू हो गईं है। जिन लोगों के पास भारत की नागरिकता नहीं है, वे लोग अपने आधार कार्ड, वोटर कार्ड, पेन कार्ड तक नहीं बनवा पा रहे।

More Stories
नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से यूपी में निवेश को मिलेगा बड़ा बूस्ट
लोहिया संस्थान में 665 नर्सिंग अधिकारियों की नियुक्ति, आज सीएम देंगे नियुक्ति पत्र
यूपी में ओलावृष्टि और अतिवृष्टि से प्रभावित किसानों को राहत राशि वितरित