जुन्नारदेव
मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा में जुन्नारदेव बाजार में शार्ट सर्किट से दुकानों में आग लग गई है. आग लगने की वजह से आस-पास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई है. सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की 11 गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. साथ ही मौके पर विधायक सुनील उइके, एसडीएम नेहा सोनी, पुलिस प्रसाशन सहित नगर पालिका की कई टीम पहुंची. मिली जानकारी के अनुसार इस घटना में 17 दुकानें जलाकर राख हो गईं हैं. साथ ही लगभग दो करोड़ का नुकसान हो गया है. वहीं पीड़ितों ने राहत देने की मांग की है.
एमपी में तेजी से बढ़ रही आग लगने की घटनाएं
एमपी में आग की घटनाएं तेजी से बढ़ गई है। बीते दिनों ही मध्य प्रदेश के दमोह जिले में एक फल मंडी में भीषण आग लग गई थी। आग के तांडव ने कई फल दुकानों को जलाकर ख़ाक कर दिया है। जिसमें करीब 60 से 70 लाख रूपये के नुकसान का आंकलन किया गया था।

More Stories
लेबर लॉ के खिलाफ हड़ताल का असर मिला-जुला, जबलपुर-इटारसी में बाजार और स्कूल खुले; सरकारी कर्मचारी सांकेतिक प्रदर्शन
जनजातीय समुदाय की समृद्धि का आधार बन रहे हैं वन मेले : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
अलीगढ़ में रिश्तों का अजब मामला: दामाद के बाद अब जीजा संग फरार सास, साथ ले गई नकदी