बिलासपुर
रेलवे सुरक्षा बल, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, बिलासपुर द्वारा त्योहारों के सीजन को ध्यान में देखते हुए रेलवे सुरक्षा बल के द्वारा 20 से 22 सितम्बर तक तीन दिनो का अवैध टिकट दलालों के विरूद्ध विशेष अभियान चलाया गया है। इस अभियान के दौरान कुल 19 टिकट दलालों को गिरफ्तार कर रेलवे अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। यह कार्यवाही बिलासपुर, रायपुर एवं नागपुर मण्डलों में एक साथ कई गई और अवैध टिकट दलालों पर शिकंजा कसते हुए कार्यवाही की गई है।
यह कार्यवाही बिलासपुर, चाँपा, रायगढ़ ब्रजराजनगर, अनुपपुर, शहडोल, पेन्ड्रारोड, रायपुर, दुर्ग, गोंदिया, नागपुर एवं छिंदवाड़ा में एक साथ कई गई। तीन दिनों की इस कार्यवाही में कुल 19 मामले दर्ज किए गए। जिसमें 25 अलग अलग पर्सनल यूजर आई डी पर कुल 425 टिकटें बनाया गया, जिसका मूल्य 5,40,887.77 रुपए को जप्त किया गया है। जिसमें 56,436.27 रुपए के भविष्य के यात्रा टिकट भी शामिल है। यह कार्यवाही आगे भी जारी रहेगी।

More Stories
बिलासपुर में ईंधन का पर्याप्त भंडार, अफवाहों पर न दें ध्यान, कलेक्टर संजय अग्रवाल ने दी राहत
झारखंड के शिव कुमार और पृथ्वी उरांव सबसे तेज धावक; छत्तीसगढ़ के सिद्धार्थ नागेश ने शॉट पुट में स्वर्ण, डिस्कस थ्रो में रजत जीता
खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026: छत्तीसगढ़ की संस्कृति और प्रकृति ने जीता खिलाड़ियों का दिल