रीवा
मध्य प्रदेश के रीवा में असली पुलिस का नकली पुलिस से सामना हो गया। दरअसल, पुलिस की वर्दी पहनकर दो महिलाएं वसूली कर रही थी। दोनों अपना दबदबा दिखाने के लिए नकली ड्रेस पहनकर इलाके में घूम रही थी और पैसे उगाही कर रही थी। जिसके बाद लाडली लक्ष्मी पथ से दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

दअसल, सिविल लाईन थाना क्षेत्र के लाडली लक्ष्मी पथ में दो महिला पुलिसकर्मियों की संदिग्ध गतिविधियों की सूचना किसी ने पुलिस को दी थी। जिसके बाद बनाई गई स्पेशल टीम कोड रेड और सिविल लाईन थाना पुलिस मौके पर पहुंची। दोनों से पूछताछ की गई, जिसमें उनके नकली पुलिस बनकर घूमने का खुलासा हो गया। फर्जी महिलाओं को पुलिस को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ BNS की धारा 204,205 के तहत एफआईआर दर्ज की।
सिविल लाईन थाना प्रभारी कमलेश साहू ने बताया, “महिलाएं तीन-चार दिनों से शहर में घूम रही थी। फिलहाल उनसे पूछताछ की जा रही है। उनके संबंध में अन्य जानकारी जुटाने सहित सहयोगियों की पतासाजी की जा रही है।”

More Stories
प्रदेश के युवाओं को वैश्विक प्रतिस्पर्धा के लिए तैयार करने के उद्देश्य से नेशनल स्किल एंड एजुकेशन समिट का आयोजन
मुख्यमंत्री डॉ. यादव करेंगे 1.25 करोड़ लाड़ली बहनों के खातों में 1836 करोड़ रुपये की राशि अंतरित
प्रदेश में डीजल-पेट्रोल की कोई कमी नहीं, रसोई गैस की कमी के अफवाहों से बचें: मुख्यमंत्री