धार
कलेक्टर प्रियंक मिश्रा के निर्देशानुसार खनिज अधिकारी जे.एस. भिडे के नेतत्व में खनिज टीम द्वारा शुक्रवार को पीथमपुर एवं धरमपुरी के पीथमपुर, ग्राम खेड़ा, खण्डवा, दूधी एवं धामनोद में छापामार कार्यवाही कर खनिजों के अवैध परिवहन/ओवरलोड के 5 डम्पर वाहनों को जप्त कर पुलिस थाना पीथमपुर, सागोर एवं धामनोद की अभिरक्षा में खडे किए गए है। जिला खनि अधिकारी ने बताया कि उक्त वाहनों के विरूद्ध म.प्र. खनिज (अवैध खनन, परिवहन तथा भण्डारण निवारण) नियम 2022 के नियमों के तहत अर्थदण्ड की कार्यवाही की जा रही है।

More Stories
यूपी में महिला सशक्तिकरण की बड़ी पहल, 1 करोड़ महिलाएं बनेंगी ‘लखपति क्लब’ का हिस्सा: डिप्टी सीएम केशव
बुंदेलखंड बन रहा स्टार्टअप हब, झांसी में बीवीएस एक्सपो-2026 ने दिखाई झलक
सबसे अधिक राजस्व मामले निस्तारित कर लखनऊ अव्वल, जनपदीय न्यायालयों में जौनपुर ने फिर मारी बाजी