अटल भूजल योजना के प्रदेश में मिल रहे हैं अच्छे परिणाम : जल संसाधन मंत्री सिलावट
बुंदेलखंड क्षेत्र के 6 जिलों की 670 ग्राम पंचायतों में लागू है योजना
भोपाल
जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट ने कहा है कि अटल भूजल योजना और केन-बेतवा लिंक परियोजना से बुंदेलखंड क्षेत्र के जल संसाधनों की तस्वीर बदल रही है। क्षेत्र के भूजल स्तर में वृद्धि से जल स्रोत पुनर्जीवित हो रहे हैं। योजना के प्रारंभ होने के बाद से इस क्षेत्र की 173 ग्राम पंचायतों के भूजल स्तर में बढ़ोतरी हुई है, वहीं दो विकासखंड भूजल दोहन के लिए सुरक्षित श्रेणी में आ गए हैं। अटल भूजल योजना मध्यप्रदेश के बुंदेलखंड क्षेत्र के 6 जिलों टीकमगढ़, निवाड़ी, छतरपुर, पन्ना, दमोह और सागर की 670 ग्राम पंचायतों में जल संसाधन विभाग द्वारा क्रियान्वित की जा रही है।
मंत्री सिलावट ने बताया कि अटल भूजल योजना भूजल प्रबंधन की एक महत्वाकांक्षी योजना है। पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेई की 95 वीं जयंती पर 25 दिसंबर 2019 को इस योजना का शुभारंभ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने किया था। योजना का उद्देश्य संबंधित विभागों द्वारा सामुदायिक भागीदारी से भूजल स्तर में गिरावट को रोकना और भूजल प्रबंधन में सुधार करना है। प्रदेश में योजना के अंतर्गत भूजल संरक्षण के लिए सामाजिक संगठनों के सहयोग से विभिन्न प्रयास किया जा रहे हैं, जिनके सुखद परिणाम मिल रहे हैं। जल शक्ति मंत्रालय भारत सरकार द्वारा मध्यप्रदेश के अन्य अति दोहित विकासखंडों में भी राज्य शासन के माध्यम से इस योजना को लागू करने पर विचार किया जा रहा है।

More Stories
ग्वालियर अस्पताल में बदहाल व्यवस्था: 20 दिन से बंद लिफ्ट, मरीजों को सीढ़ियों से ले जाने की मजबूरी
डॉक्टर सेवाभाव से मरीज का करें इलाज : उप मुख्यमंत्री शुक्ल जी मीडिया समूह के कार्यक्रम में रीवा शहर के डॉक्टर्स का किया सम्मान
भोपाल में ‘पाताल’ से दौड़ेगी मेट्रो, 15 मीटर नीचे उतरी TBM मशीन; पुराने शहर में शुरू होगा सुरंग निर्माण