राजनांदगांव
जिले के बाघनदी थाना क्षेत्र में शुक्रवार को गौ तस्करों ने अपनी गाड़ी से एक पुलिसकर्मी को कुचल दिया। हादसे में पुलिसकर्मी शिवकुमार मांडवी की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद से आरोपित मवेशी तस्कर फरार हो गया। बाघनदी पुलिस आरोपित की तलाश में महाराष्ट्र के लिए रवाना हुई है।
राजनांदगांव एसपी मोहित गर्ग ने बताया कि देर रात गश्त के लिए पुलिस की टीम थाने से रवाना हुई थी। इसी दौरान मवेशी तस्करों को रोकने की कोशिश की गई, लेकिन मवेशी तस्करों ने पुलिसकर्मी पर गाड़ी चढ़ा दी। घटना में पुलिसकर्मी शिवकुमार की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद तस्कर महाराष्ट्र की ओर भाग गया। पुलिस की टीम आरोपितों की तलाश के लिए महाराष्ट्र के लिए रवाना हो गई है।
मिली जानकारी के अनुसार मृतक शिवकुमार मांडवी का परिवार पहले अंबागढ़ चौकी क्षेत्र में निवास करता था। वह अपने पिता के साथ नक्सली संगठन में जुड़ा था। लगभग 12 वर्ष पहले शासन की योजना का लाभ उठाते हुए दोनों ने पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण किया था। उसके बाद शिवकुमार को पुलिस की नौकरी मिली थी। पुलिस लाइन से दो दिन पूर्व ही शिव कुमार ने बागनदी थाना में ज्वाइनिंग ली थी।

More Stories
सरायपाली सीएचसी में सुरक्षित मातृत्व की ओर महत्वपूर्ण उपलब्धि तीसरा सफल सिजेरियन
बस्तर राइडर्स मीट 2026 : रोमांच, संस्कृति और पर्यटन का अद्भुत संगम
विशेष पिछड़ी जनजाति पहाड़ी कोरवा परिवारों के लिए प्रत्येक माह लगाए मेडिकल कैंप – राज्यपाल रमेन डेका