हल्द्वानी
हल्द्वानी के बनभूलपुरा में हुई हिंसा के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को जरूरी दिशानिर्देश भी दिए हैं। इसके बाद मुख्यमंत्री धामी ने अस्पताल जाकर घायल पुलिसकर्मी और पत्रकारों से मुलाकात की और उनका हालचाल जाना।
मुख्यमंत्री धामी ने कहा, देवभूमि का माहौल खराब करने की कोशिश की गई है। हल्द्वानी में सुनियोजित तरीके से दंगा हुआ है। इतना ही नहीं महिला पुलिसकर्मियों पर पत्थरों से हमला किया गया है। पत्रकारों तक को जलाने की कोशिश की गई है। थाने में मौजूद पुलिसकर्मियों को थाने के अंदर जिंदा जलाने की कोशिश की गई थी। उपद्रवियों, दंगाइयों पर कानून अपना काम करेगा।
इस बीच हल्द्वानी पहुंचे उत्तराखंड के डीजीपी अभिनव कुमार ने कहा है कि आरोपियों की पहचान की जा रही है और सख्त ऐक्शन लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि आरोपियों के खिलाफ एनएसए के तहत कार्रवाई की जाएगी। डीजीपी ने हिंसा के पीछे साजिश की आशंका भी जाहिर की है। उन्होंने कहा कि जिस तेजी से इतनी बड़ी संख्या में लोग इकट्ठे हुए और पुलिस-प्रशासन पर हमला किया उसके पीछे साजिश प्रतीत होती है।

More Stories
Divyastra MK3 की पहली टेस्ट फ्लाइट सफल, स्वदेशी जेट इंजन से उड़ने वाला भारत का नया ‘सुसाइड ड्रोन’ तैयार
Vande Bharat बनी रेलवे की ‘Cash Cow’, 162 ट्रेनों ने बढ़ाया मुनाफा; 3.98 करोड़ यात्रियों ने किया सफर
महंगे हवाई टिकट पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, बोला- किराया नहीं घटा सकते तो उड़ानें रोकने पर करें विचार