भोपाल
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई कैबिनेट बैठक में मध्यप्रदेश ड्रोन संवर्धन एवं उपयोग नीति-2025 की स्वीकृति प्रदान की गई है। ड्रोन तकनीक से खेतों की सटीक स्थिति का मूल्यांकन हो सकेगा, जिससे फसलों के उत्पादन में वृद्धि होगी। फसलों में बीमारी, कीट और पर्यावरणीय प्रभावों की शीघ्र पहचान की जा सकेगी। इससे जल का कुशल उपयोग, जल संरक्षण में वृद्धि और सिंचाई लागत में कमी आएगी। ड्रोन से कृषि उत्पादकता और फसलों की गुणवत्ता में सुधार होगा। किसानों को ड्रोन प्रौद्योगिकी से नई कृषि पद्धतियों का लाभ मिलेगा।

More Stories
काटजू अस्पताल में हाईटेक प्रिवेंटिव गायनेकोलॉजी सेंटर, मेनोपॉज से इन्फर्टिलिटी तक का इलाज एक छत के नीचे
मैहर पालिका क्षेत्र में मांस, मछली और अंडे के क्रय-विक्रय पर प्रतिबंध, प्रशासन हुआ सख्त
भोजशाला के पत्थरों से खुला सदियों पुराना राज, अब नजरें 16 मार्च की सुनवाई पर