दतिया
मध्यप्रदेश के दतिया में स्थित प्रसिद्ध पीतांबरा शक्ति पीठ मंदर का मुख्य द्वार बंद हो गया है। अब श्रद्धालुओं को मंदिर के उत्तर गेट से प्रवेश मिलेगा। यह व्यवस्था आगामी दिनों तक लागू रहेगी। मंदिर ट्रस्ट ने यह व्यवस्था श्रद्धालुओं के लिए की है।
दरअसल मुख्य द्वार को सौंदर्यीकरण के चलते बंद किया गया है। पीतांबरा पीठ के मुख्य द्वार व मुख्य द्वार से सटे रेलवे काउंटर को भी शिफ्ट किया जाना है। सौंदर्यीकरण के लिए मुख्य द्वार को 9 फरवरी से अनिश्चितकाल के लिए बंद किया जा रहा है साथ ही प्रसाद भंडार व पुलिस चौकी को भी शिफ्ट किया जाएगा। उज्जैन की तर्ज पर रहा भी पीतांबरा लोक बन रहा है। श्रद्धालुओं को परेशानी ना हो इसके लिए पीतांबरा पीठ मंदिर प्रबंधन द्वारा मुख्य द्वार पर सूचना बोर्ड भी लगा दिया गया है। सौंदर्यीकरण के दौरान मुख्य द्वार के अंदर मंदिर परिसर में लगे टीन सेट को भी हटाया जाएगा।

More Stories
एमजीएम इंदौर में नवीन अत्याधुनिक चिकित्सालय भवन क्षेत्र की चिकित्सा सेवाओं को करेगा सुदृढ़ : उप मुख्यमंत्री शुक्ल
उपभोक्ता गैस बुकिंग के लिये करें डिजिटल माध्यम का प्रयोग : अपर मुख्य सचिव खाद्य श्रीमती शमी
कृषक कल्याण वर्ष में कृषि क्षेत्र को मजबूत बनाने और कृषक कल्याण की योजनाओं को धरातल पर उतारने का करें कार्य : मुख्यमंत्री डॉ. यादव