रायपुर/दुर्ग
लगता है दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे जोन के दुर्ग रेलवे स्टेशन में रेलवे प्रशासन को एक बड़े हादसे का इंतेजार है. वो इसलिए क्यों दुर्ग रेलवे स्टेशन में आरपीएफ और जीआरपी की नाक के नीचे बेखौफ होकर सब्जी वाले न केवल ट्रैक पार कर रहे है बल्कि ट्रैक पार करते वक्त बीच में सब्जियों के कैरेट और बोरों के अलावा कार्टून में भी फल और सब्जियां रख रहे है.
ये आरपीएफ और जीआरपी के उच्च अधिकारियों के लिए जांच का विषय है कि सब्जी वाले बेखौफ होकर ये काम कर रहे है और उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं होती है. जबकि इन सब्जी वालों से जीआरपी के एक स्टॉफ को वसूली करते हुए का खुलासा लल्लूराम डॉट कॉम पहले भी कर चुका है.
लेकिन सवाल और जांच का विषय ये है कि जीआरपी को वसूली के बाद आंख बंद कर रही है, लेकिन क्या इसका कोई हिस्सा आरपीएफ के पास भी जाता है या वो बिना वसूली के आंख बंद चुकी है. ये तस्वीरें शनिवार 8 फरवरी की है.

More Stories
संत गाडगे बाबा के आदर्शों पर चलकर समरस, स्वच्छ और विकसित छत्तीसगढ़ का निर्माण करें : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने 2500 किलोलीटर क्षमता के पानी टंकी निर्माण का किया भूमिपूजन
आध्यात्मिक मूल्यों से ही संभव है स्वस्थ और संस्कारित समाज का निर्माण : मुख्यमंत्री