जगदलपुर
गांजा तस्करी के खिलाफ पुलिस का एक्शन जारी है. जिले में दो अंतर्राज्यीय गांजा तस्करों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. आरोपियों के पास से लाखों का गांजा बरामद किया गया है. ओडिशा से गांजा लाकर यूपी और उत्तराखंड भेजा जा रहा था. मामला दर्ज कर दोनों आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है.
जानकारी के अनुसार, दो आरोपी आज तीन बैग के साथ लालबाग़ आमागुड़ा चौक पर यात्री बस का इंतजार कर रहे थे. पुलिस ने मौके पर आरोपियों को घेराबंदी कर धर दबोचा. पूछताछ में आरोपियों ने उत्तराखंड और उत्तरप्रदेश का निवासी होना बताया. आरोपियों के पास रखे बैग की तलाशी करने पर गांजा मिला. दोनों आरोपियों ने बताया कि उन्होंने यह गांजा ओडिशा से लेकर आए, जिसे उत्तरप्रदेश और उत्तराखंड भेजने की तैयारी थी.
पुलिस की कार्रवाई
पुलिस ने कार्रवाई कर आरोपियों से 78 किलो गांजा बरामद किया है. जिसकी कीमत करीब 7.8 लाख रुपये आंकी गई है. तस्करी मामले में आरोपियों के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है.

More Stories
संत गाडगे बाबा के आदर्शों पर चलकर समरस, स्वच्छ और विकसित छत्तीसगढ़ का निर्माण करें : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने 2500 किलोलीटर क्षमता के पानी टंकी निर्माण का किया भूमिपूजन
आध्यात्मिक मूल्यों से ही संभव है स्वस्थ और संस्कारित समाज का निर्माण : मुख्यमंत्री