इंदौर
चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का 5वां मैच आज भारत और पाकिस्तान के बीच दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस रोमांचक मुकाबले में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा टॉस हार गए हैं। यह उनका लगातार 12वां टॉस हारने का रिकॉर्ड है।
पाकिस्तान के कप्तान मोहम्मद रिजवान टॉस जीत गए हैं। उन्होंने पहले बैटिंग करने का फैसला किया है। भारत की टीम ने किसी भी तरह बदलाव नहीं किया है। पाकिस्तान ने एक चेंज किया है। चैंपियंस ट्रॉफी में दोनों टीमों का यह दूसरा मैच है। भारत ने टूर्नामेंट का आगाज जीत के साथ किया था। बांग्लादेश को भारतीय टीम ने करारी शिकस्त दी थी। पाकिस्ता दोनों टीमों को न्यूजीलैंड के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था।
भारत से पाकिस्तान यह मैच हार जाता है, तो उसका यह सफर यही खत्म हो जाएगा। नॉकआउट स्टेश में पहुंचना असंभव होगा। भारतीय फैंस की उम्मीदें रोहित शर्मा, विराट कोहली और मोहम्मद शमी से काफी हैं। पाकिस्तानी फैंस बाबर आजम, मोहम्मद रिजवान और शाहीन शाह अफरीदी पर नजर लगाए बैठे हैं।

More Stories
Brazil vs Scotland: विनीसीयस का डबल धमाका, नेमार की वापसी और ब्राजील की 3-0 से शानदार जीत
दूल्हा बने आकाशदीप, आशीर्वाद देने पहुंचे पवन सिंह; क्रिकेटर ने कहा- शुक्रिया
FIFA World Cup में मेक्सिको का जलवा, हैती ने जीता दिल और स्विट्जरलैंड ने भी मारी बाजी