रायपुर
राज्यपाल श्री विश्वभूषण हरिचंदन से आज राजभवन में मध्यप्रदेश के राजगढ़ की एथलीट और पर्वतारोही सुश्री आशा मालवीय ने सौजन्य भेंट की। राज्यपाल श्री हरिचंदन ने सुश्री मालवीय को महिला सशक्तिकरण के उद्देश्य से की जा रही उनकी साइकिल यात्रा के लिए शुभकामनाएं दी और उनके प्रयास की सराहना की। उल्लेखनीय है कि सुश्री मालवीय महिला सशक्तिकरण का संदेश देने के लिए एकल साइकिल यात्रा कर रहीं है। सुश्री मालवीय अब तक लगभग 9 हजार किमी की यात्रा पूरी कर चुकी है, और इसमें 10 राज्य शामिल है।

More Stories
महानदी में अवैध खनन पर बड़ा प्रहार: नाकेबंदी के दौरान 14 ओवरलोड हाइवा जब्त
सुशासन तिहार के तहत मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का कोसला धाम दौरा, माता कौशल्या मंदिर में की पूजा-अर्चना
वाहन चेकिंग के दौरान आरक्षक को कुचलने की कोशिश, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा