भाजपा जिला अध्यक्ष हीरा सिंह श्याम का कार्यकर्ताओं ने लड्डुओं से तौलकर किया सम्मान
पुष्पराजगढ़ के बेनीबारी मंडल में जिला अध्यक्ष का हुआ भव्य स्वागत
अनूपपुर
भारतीय जनता पार्टी के नवनिर्वाचित जिला अध्यक्ष हीरा सिंह श्याम का इन दोनों अनूपपुर जिले के समस्त मंडलों में स्वागत सम्मान समारोह का कार्यक्रम निरंतर चल रहा है इसी कड़ी में 10 मार्च 2025 को पुष्पराजगढ़ विधानसभा के बेनीबारी मंडल में भाजपा मंडल अध्यक्ष रजनीश उद्दे्य द्वारा कार्यशाला तथा भाजपा जिला अध्यक्ष का स्वागत सम्मान समारोह कार्यक्रम आयोजित किया गया जहां पर भाजपा जिला अध्यक्ष हीरा सिंह श्याम का फूल मालाओं से स्वागत करते हुए कार्यकर्ताओं ने लड्डुओं से तौल कर सम्मान किया। भाजपा जिला अध्यक्ष का वजन 75 किलो ग्राम लड्डुओं से तौल कर किया गया।
आदिवासी अंचल में आयोजित सम्मान समारोह में पहुंचे भाजपा जिला अध्यक्ष का कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। हीरा सिंह श्याम ने सभी कार्यकर्ताओं के प्रति आभार प्रकट किया। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि हमारे भाजपा संगठन का एक-एक कार्यकर्ता संगठन की नीव होता है जिसके दम पर आज भारतीय जनता पार्टी बट वृक्ष के रूप में दिखाई दे रही है संगठन के और विस्तार के लिए हम सभी को मिलकर आगे कार्य करना होगा जिससे कि भारतीय जनता पार्टी अंतोदय के सपने को पूरा कर सके। केंद्र में मोदी एवं प्रदेश में मोहन सरकार के द्वारा आदिवासियों के कल्याण के लिए अनेक योजनाएं चलाकर उनके जीवन में परिवर्तन लाने का कार्य किया गया है।
बैगा आदिवासियों की चिंता आज तक किसी सरकार ने नहीं की लेकिन हमारे देश के प्रधानमंत्री और प्रदेश के मुख्यमंत्री के द्वारा बैग जनजातीय समाज के लिए विशेष योजना लाकर उनके जीवन में परिवर्तन लाने का कार्य किया है। समाज कल्याण की दिशा में भाजपा एवं भाजपा की सरकार निरंतर कार्य करते हुए देश को परम वैभव की शिखर पर ले जाने की ओर अग्रसर है। आयोजित कार्यशाला एवं स्वागत सम्मान समारोह में भाजपा के मंडल अध्यक्ष रजनीश उद्दे्य गोपाल सिंह केशव सिंह धुर्वे प्रवीण सिंह गहरवार अरुण चौकसे उमेश पाठक नरेश मिश्रा राजेंद्र चतुर्वेदी के अलावा भाजपा के कार्यकर्ता और पदाधिकारी उपस्थित रहे

More Stories
छात्र आंदोलन के बाद सर्वोदय कॉलेज में सुधार कार्य तेज, नई सुविधाओं की शुरुआत
विकास को अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाना राज्य सरकार का मुख्य ध्येय : राज्यमंत्री गौर
भोपाल: यूनियन कार्बाइड फैक्ट्री के आसपास का पानी पीने लायक नहीं? 63 में से 43 सैंपलों में फीकल कोलीफॉर्म मिलने का दावा