भोपाल
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बुधवार को इंदौर में हुए एक हादसे पर गहन शोक व्यक्त कर इंदौर दौरे के सभी कार्यक्रम स्थगित कर दिए। इंदौर में रंगपंचमी पर निकलने वाली विश्व प्रसिद्ध गेर के दौरान बुधवार को एक हादसा हो गया, जिसमें एक व्यक्ति ट्रैक्टर की टक्कर से घायल हो गया। उपचार के दौरान उसका देहावसान हो गया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मृतक के परिजन को 4 लाख रुपये आर्थिक सहायता के रूप में प्रदान करने की घोषणा भी की है।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने घटना पर संवेदनाएं व्यक्त करते हुए बाबा महाकाल से प्रार्थना की है कि वे दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और शोकाकुल परिवार को इस कठिन समय में संबल प्रदान करें।

More Stories
हमारी आध्यात्मिक शक्ति भारत को विश्वगुरू बनने की ताकत देती है – उप मुख्यमंत्री शुक्ल
भवन निर्माण अनुमतियों की प्रक्रिया हुई सरल, अनावश्यक एन.ओ.सी. की बाध्यता समाप्त
जलापूर्ति योजनाओं के दीर्घकालीन सुचारू संचालन के लिए जल संचय और जल संरक्षण जरूरी – अरुण साव