धनबाद
धनबाद में बीते 2 दिनों से हो रही लगातार बारिश अब भयावह रूप लेती जा रही है। ताजा मामला धनबाद के तोपचांची की है जहां 23 साल की अनामिका कुमारी वज्रपात की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गई।
घायल अनामिका को SNMMCH में भर्ती कराया गया है जहां वह फिलहाल इमरजेंसी वार्ड में भर्ती है। परिजनों ने बताया कि सुबह में अनामिका शौच के लिए बाहर गई थी। तभी अचानक तेज आवाज के साथ ठनका गिरा जिसके बाद उसकी छाती में तेज दर्द होने लगा। दर्द की वजह से उसने चिल्लाना शुरू कर दिया। परिजन दौड़कर मौके पर पहुंचे। आनन-फानन में उसे अस्पताल ले जाया गया जहां उसका इलाज चल रहा है।
अनामिका ने बताया कि बिजली गिरने के बाद उसके बाएं कंधे में तेज झटका महसूस हुआ और शरीर में बिजली जैसी सनसनी दौड़नी शुरू हो गई। आनन-फानन में परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे।

More Stories
हमारी आध्यात्मिक शक्ति भारत को विश्वगुरू बनने की ताकत देती है – उप मुख्यमंत्री शुक्ल
भवन निर्माण अनुमतियों की प्रक्रिया हुई सरल, अनावश्यक एन.ओ.सी. की बाध्यता समाप्त
जलापूर्ति योजनाओं के दीर्घकालीन सुचारू संचालन के लिए जल संचय और जल संरक्षण जरूरी – अरुण साव