जनप्रतिनिधियों एवं वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों ने किया कार्यक्रम स्थल का भ्रमण
रीवा
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान 4 मार्च को मऊगंज आयेंगे तथा प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम में संबल योजना एवं अनुग्रह सहायता राशि का सिंगल क्लिक से हितग्राहियों के खाते में वितरण करेंगे।
मुख्यमंत्री चौहान के प्रस्तावित भ्रमण कार्यक्रम के संबंध में चल रही तैयारियों का विधायक मऊगंज एवं म.प्र. पिछड़ावर्ग कल्याण आयोजक सदस्य प्रदीप पटेल, कमिश्नर रीवा संभाग अनिल सुचारी, आईजी केपी व्यंकटेश राव, डीआईजी मिथिलेश शुक्ला, कलेक्टर मनोज पुष्प, पुलिस अधीक्षक नवनीत भसीन सहित प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया तथा जायजा लिया। इस दौरान अधिकारियों ने मंचीय व्यवस्था, हेलीपैड तथा लोकार्पण शिलान्यास स्थल का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिये। इस दौरान अपर कलेक्टर नीलमणि अग्निहोत्री सहित अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल सोनकर, विवेकलाल तथा प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे।

More Stories
पढ़ाई में पीछे छूटे बच्चों को मुख्यधारा में लाएगी योगी सरकार, कैच-अप शिक्षण अभियान को मिलेगी नई गति
“मन की बात” में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने की सीधी के जल संरक्षण प्रयासों की सराहना
मैनपुरी में योगी का हमला, बोले माफिया की जगह जेल या जहन्नुम