भोपाल
राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने प्रदेशवासियों को ईद-उल-फ़ितर की शुभकामनाएं दी है। उन्होंने कहा है कि ईद का पर्व अमन, एकता और खुशियों का त्योहार है। परस्पर भाई चारे और खुशियों को बांटने का उत्सव है।
राज्यपाल श्री पटेल ने अपने संदेश में कहा है कि रमजान का मुबारक महीना अमन-शांति का संदेश देता है। ईद का पर्व आपसी भेदभाव को समाप्त कर सभी इंसानों को जोड़ता है। यह सभी के प्रति दया, करुणा, आत्मीयता, मानवता और इंसानियत का संदेश भी देता है। राज्यपाल ने प्रदेशवासियों से ईद के पर्व को साम्प्रदायिक सौहार्द्र की मजबूत गरिमामय परंपरा के साथ मनाने की अपील की है।

More Stories
राम मंदिर में CEO से पहले सचिव की नियुक्ति, जानिए कौन हैं जगदीश आफले जिन्हें मिली अहम जिम्मेदारी
भोपाल में किसानों का बड़ा आंदोलन: सड़क पर डेरा, CM हाउस कूच की तैयारी; मूंग की 100% MSP खरीद की मांग
MP IAS Transfer: मध्य प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 3 जिलों के कलेक्टर बदले, 8 IAS अधिकारियों को नई जिम्मेदारी