रायपुर
छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित क्षेत्र के गांवों के विकास के लिए छत्तीसगढ़ सरकार अब नियत नेल्लानार योजना (आपका अच्छा गांव) की शुरुआत करने जा रही है। गुरुवार को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने विधानसभा में इस योजना का एलान किया। इस योजना के माध्यम से नक्सल इलाकों में बने पुलिस कैंप के आसपास गांवों को विकसित किया जाएगा।
विधानसभा में इस योजना की जानकारी देते हुए सीएम साय ने कहा कि प्रदेश के नक्सल प्रभावित क्षेत्रों के लिए हमारी सरकार नियत नेल्लानार योजना (आपका अच्छा गांव) की शुरुआत करने जा रही है। इस योजना के माध्यम से बस्तर के जिन क्षेत्र में नए कैंप खुल रहे हैं, उन क्षेत्रों के पांच किलोमीटर के दायरे के आने वाले गांवों को विकसित किया जाएगा। इस योजना के तहत पीएम आवास योजना, राशन, चना, नमक, हैंडपंप, बैंक सखी, एटीएम, मोबाइल टावर, उज्ज्वला योजना के तहत सिलेंडर का लाभ दिया जाएगा।सभी गांव को सड़कों से जोड़ा जाएगा। ऐसे गांव को करीब 25 मूलभूत सुविधाओं का लाभ दिया जाएगा।

More Stories
सरायपाली सीएचसी में सुरक्षित मातृत्व की ओर महत्वपूर्ण उपलब्धि तीसरा सफल सिजेरियन
बस्तर राइडर्स मीट 2026 : रोमांच, संस्कृति और पर्यटन का अद्भुत संगम
विशेष पिछड़ी जनजाति पहाड़ी कोरवा परिवारों के लिए प्रत्येक माह लगाए मेडिकल कैंप – राज्यपाल रमेन डेका