इंदौर
सड़क पर बने चैंबर का ढक्कन गलत ढंग से लगाने के कारण महिला की मौत हो गई। महिला पति के साथ घर जा रही थी। बाइक का पहिया चैंबर के गेप में उतरा और पीछे बैठी महिला उछलकर गिर गई। सिर में ऐसी चोट लगी कि उसे होश ही नहीं आया।
राहगीरों की सहायता से उसे अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। घटना पलासिया थाना अंतर्गत बारह पत्थर (सेंट पाल स्कूल के पास) की है। नीलगिरि दुधिया निवासी नरेंद्र रायकवार शुक्रवार दोपहर पत्नी भारती (47) के साथ घर जा रहे थे। स्कूल के पास बीच सड़क पर बने चैंबर पर उनकी गाड़ी चली गई।
चैंबर पर ढक्कन तो लगा था, मगर उसमें तीन इंच का गैप था। गाड़ी का संतुलन बिगड़ने से भारती उछलकर नीचे गिर गई। नरेंद्र स्कूल बस चालक की मदद से उसे गीता भवन ले गए, लेकिन डॉक्टर ने रेफर कर दिया। निजी अस्पताल में आधे घंटे बाद मृत घोषित कर दिया गया।
बीआरटीएस के गड्ढे के कारण भी हो चुकी है मौत
पिछले वर्ष एलआईजी चौराहे पर भी घटना हुई थी। स्कूटर सवार रवि गौड़ का स्कूटर बीआरटीएस पर गड्ढे के कारण असंतुलित हो गया और उसकी पत्नी शानू गिर गई। सिर में चोट लगने से शानू की मौत हो गई। इसके पूर्व भंवरकुआं क्षेत्र में भी गड्ढे में गिरने से एक छात्रा की मौत हो चुकी है।

More Stories
गुरु-शिष्य संवाद से विद्यार्थियों ने शिक्षा, संस्कार, जीवन मूल्यों एवं व्यक्तित्व विकास से जुड़े विषयों पर प्राप्त किया मार्गदर्शन
दतिया में चुनाव प्रचार समाप्ति के बाद बाहरी लोगों को जिला छोड़ने के निर्देश
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कॉफी टेबल बुक “एमपीआरडीसी : कनेक्टिंग पीपुल थ्रू क्वालिटी इंफ्रास्ट्रक्चर” का किया विमोचन