शाजापुर
मक्सी में फोरलेन पर शनिवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। जिसमें दो लोगों की मौत हो गई और चार लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल शाजापुर में भर्ती कराया गया है।
हादसे के शिकार लोग झांसी से इंदौर जा रहे थे। तभी फोरलेन पर कार अनियंत्रित होकर मक्सी में जलालपुरा जोड़ के पास पुलिया में घुस गई। जिससे कार में सवार एक महिला और पुरुष की मौत हो गई और चार लोग घायल हुए हैं।
पुलिस मामले की जांच में जुटी
मक्सी थाना पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार हादसे में रविंद्र सोनी निवासी झांसी और निर्मला सोनी निवासी झांसी की मौत हो गई। जबकि वैष्णवी सोनी, यासना सोनी, सोनिया सोनी और टीना सोनी घायल हुई है। इनमें यासना को गंभीर चोट आई है। मक्सी थाना टीआई भीमसिंह पटेल ने बताया कि हादसे की सूचना लगते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।

More Stories
यूपी में मानसून से पहले बड़ा एक्शन: 49 पंचायत भवन ढहाकर बनाए जाएंगे नए भवन
मुख्यमंत्री डॉ. यादव राज्य मंत्री जायसवाल के पुत्र के विवाह समारोह में हुए शामिल
यूपी में शोर मचाने वालों की अब खैर नहीं: मोबाइल APP से होगी नॉइस पॉल्यूशन की शिकायत