विरुधुनगर
तमिलनाडु में एक पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट का बड़ा मामला सामने आया है. इस हादसे में 9 लोगों की मौत हो गई जबकि 6 घायल हो गए. घटना की सूचना पाकर पहुंची पुलिस और दमकलकर्मियों ने राहत बचाव अभियान चलाया. घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया. विस्फोट के कारणों का पता नहीं चल सका है. पुलिस, प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचकर जांच पड़ताल में जुट गए.
जानकारी के अनुसार विरुधुनगर जिले के वेम्बाकोट्टई के पास रामू देवनपट्टी में एक निजी पटाखा फैक्ट्री में आज अचानक विस्फोट हो गया. विस्फोट इतना जबर्दस्त था कि मकान ढह गया. घटनास्थल पर चीख पुकार मच गई. कई लोगों को घटनास्थल से जान बचाकर भागते हुए देखा गया. हालांकि, बाद में स्थानीय निवासी वहां पहुंचे और इसकी सूचना पुलिस को दी. जिस मकान में फैक्टरी थी उसमें आग और धुंआ निकलते देखा गया.
दमकलकर्मियों, स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से राहत बचाव अभियान चलाया गया. घायलों को आनन-फानन में नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया. जानकारी के अनुसार इस हादसे में पांच महिलाओं सहित आठ लोगों की मौत हो गई. गंभीर रूप से घायल 6 लोगों का शिवकाशी सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनका इलाज चल रहा है. घटना स्थल पर दमकलकर्मी और बचाव कर्मी बचाव कार्य में लगे हुए हैं.
पिछले साल गई थी 11 लोगों की जान: बता दें कि पिछले साल भी राज्य के इसी जिले में पटाखा फैक्टरी में विस्फोट हुए थे. अक्टूबर महीने में विरुधुनगर जिले के रंगापलयम और किचन्याकानपट्टी में दो अलग-अलग पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट हुए थे. इसमें 11 लोगों की मौत हो गई थी जबकि 15 से अधिक लोग घायल हो गए थे. तमिलनाडु के सीएम एम.के.स्टालिन ने शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की थी. उन्होंने मृतकों के परिवारों को 3-3 लाख रुपये और गंभीर रूप से घायल लोगों को इलाज के लिए 1-1 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की थी.

More Stories
Divyastra MK3 की पहली टेस्ट फ्लाइट सफल, स्वदेशी जेट इंजन से उड़ने वाला भारत का नया ‘सुसाइड ड्रोन’ तैयार
Vande Bharat बनी रेलवे की ‘Cash Cow’, 162 ट्रेनों ने बढ़ाया मुनाफा; 3.98 करोड़ यात्रियों ने किया सफर
महंगे हवाई टिकट पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, बोला- किराया नहीं घटा सकते तो उड़ानें रोकने पर करें विचार