नई दिल्ली
इंडियन प्रीमियर लीग 2025 के 45वें मुकाबले में आज मुंबई इंडियंस का सामना लखनऊ सुपर जायंट्स से हो रहा है। यह मैच मुंबई के घरेलू मैदान वानखेड़े स्टेडियम में खेला जा रहा है। लखनऊ के कप्तान ऋषभ पंत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई ने 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 215 रन बनाए।
रयान रिकेल्टन ने 32 गेंदों पर 58 रन की पारी खेली। उनके अलावा सूर्यकुमार यादव ने 28 गेंदों पर 54 रन ठोक दिए। विल जैक्स ने 29 और कॉर्बिन बॉश ने 20 रन बनाए। नमनधीर 25 रन बनाकर नाबाद रहे। मयंक यादव और आवेश खान के खाते में 2-2 विकेट आए।
बुमराह ने मुंबई को दिलाई पहली सफलता
216 रन चेज करने उतरी लखनऊ सुपर जांयट्स की शुरुआत खराब रही। तीसरे ओवर में जसप्रीत बुमराह ने एडेन मार्कराम को नमन के हाथों कैच आउट कराया। एडेन ने 11 गेंदों पर 9 रन बनाए।

More Stories
एशियन गेम्स ट्रायल्स में बड़ा उलटफेर: मीनाक्षी गोयत ने विनेश फोगाट को हराया, 6-4 से दर्ज की जीत
IPL फाइनल से पहले अहमदाबाद में बारिश का अलर्ट, मैच पर संकट के बादल
Vinesh Phogat का एशियन गेम्स सपना टूटा, ट्रायल्स में मीनाक्षी से मिली हार