जबलपुर
उप मुख्यमंत्री एवं जबलपुर के प्रभारी मंत्री जगदीश देवड़ा ने गुरूवार को जबलपुर कलेक्टर कार्यालय के नवीनीकृत राजस्व अभिलेखागार का अवलोकन किया। उन्होंने इसे हाईटेक बनाने के लिये कलेक्टर दीपक सक्सेना के प्रयासों की प्रशंसा की। उप मुख्यमंत्री देवड़ा के साथ राजस्व अभिलेखागार के अवलोकन के दौरान सांसद आशीष दुबे, राज्य सभा सदस्य श्रीमती सुमित्रा वाल्मीकि, विधायक अजय विश्नोई, अशोक रोहाणी, सुशील तिवारी इंदु, डॉ. अभिलाष पांडे, नीरज सिंह, संतोष वरकड़े, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती आशा मुकेश गोंटिया, रत्नेश सोनकर और राजकुमार पटेल भी मौजूद थे।

More Stories
लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे बना यात्रियों की पहली पसंद, एनएच-27 से आगे निकला
कलेक्टर के निर्देशन में एसडीएम ने वेंकटनगर सहकारी समिति का किया निरीक्षण
जिला चिकित्सालय अनूपपुर में निःशुल्क मेगा स्वास्थ्य शिविर सम्पन्न