भोपाल
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने स्वतंत्रता सेनानी एवं पूर्व राष्ट्रपति नीलम संजीव रेड्डी की जयंती पर उनका पुण्य स्मरण किया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सोशल मीडिया 'एक्स' पर कहा कि स्व. संजीव रेड्डी एक कुशल राजनेता थे, जिन्होंने भारतीय स्वाधीनता आंदोलन में सक्रिय भूमिका निभाई थी। उन्होंने अपने जीवनकाल में विभिन्न पदों पर रहते हुए राष्ट्र के पुनर्निर्माण और जनसेवा के प्रति समर्पण भाव से उल्लेखनीय योगदान दिया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि शुचिता, सादगी और कर्तव्य-निष्ठा के मूल्य और आदर्श स्थापित करने वाले स्व. संजीव रेड्डी सदैव देशवासियों के लिए प्रेरणास्रोत बने रहेंगे।

More Stories
दालमंडी चौड़ीकरण अभियान में फिर चला बुलडोजर, 10 भवनों पर कार्रवाई
राजगढ़ में तालाब में गिरी तेज रफ्तार कार, पांच लोगों की दर्दनाक मौत हुई
राजनीति का उद्देश्य समाज कल्याण है, नई पीढ़ी को पूर्व मुख्यमंत्री स्व. गोविन्द नारायण सिंह से सेवा और समर्पण की लेनी चाहिए सीख : मुख्यमंत्री डॉ. यादव