मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने हाथियों के हमले में ग्रामीणों की मृत्यु पर किया दु:ख व्यक्त
मृतक के वैध वारिस को 25-25 लाख रुपए सहायता राशि देने के निर्देश
भोपाल
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शहडोल जिले में तेंदूपत्ता तोड़ने गए ग्रामीणों पर हाथियों के हमले में 3 ग्रामीणों की मृत्यु पर गहन दुख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सोशल मीडिया 'एक्स' पर कहा कि घटना अत्यंत पीड़ादायक है। दुख की इस घड़ी में राज्य सरकार पीड़ित परिवारों के साथ खड़ी है।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने हाथियों के हमले की सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम को हादसे की जांच के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रत्येक मृतक के वैध आश्रित (वारिस) परिजन को 25-25 लाख रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान करने के निर्देश भी दिए हैं।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दिवंगत आत्माओं को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शोकाकुल परिजन के प्रति अपनी गहरी शोक संवेदनाएं व्यक्त की हैं।

More Stories
3 साल का लंबा इंतजार खत्म: 28 जुलाई को निशातपुरा रेलवे स्टेशन का उद्घाटन करेंगे सीएम डॉ. मोहन यादव
गोमाता को राष्ट्र माता दर्जा दिलाने निकले नरेंद्र, दांतों से खींची 12 क्विंटल कार
कांवड़ यात्रा 2026: 5 दिन बंद रहेगा दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे, सफर से पहले जान लें डायवर्जन रूट