भोपाल
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व. बिपिन चंद्र पाल की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सोशल मीडिया 'एक्स' पर कहा कि मां भारती के लाल स्व. बिपिन चंद्र पाल ने अपने संघर्ष, क्रांतिकारी विचारों और धारदार लेखन से स्वाधीनता की लड़ाई को एक नई दिशा प्रदान की थी। उन्होंने जन-जन में राष्ट्रीय चेतना का संचार किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि स्व. बिपिन चंद्र पाल का संपूर्ण जीवन मातृभूमि की आराधना में समर्पित रहा, जो हर काल में सभी नागरिकों के लिए पाथेय है।

More Stories
3 साल का लंबा इंतजार खत्म: 28 जुलाई को निशातपुरा रेलवे स्टेशन का उद्घाटन करेंगे सीएम डॉ. मोहन यादव
गोमाता को राष्ट्र माता दर्जा दिलाने निकले नरेंद्र, दांतों से खींची 12 क्विंटल कार
कांवड़ यात्रा 2026: 5 दिन बंद रहेगा दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे, सफर से पहले जान लें डायवर्जन रूट