इंदौर
इंदौर शहर में सिटी बस में सफर एक बार फिर महंगा हो गया है। एआइसीटीएस एल ने 10 माह में दूसरी बार किराया बढ़ाया है। हर कैटेगरी में 1 रुपए वृद्धि की है। शहर में 28 किमी सफर करने पर अब तक 40 रुपए चुकाने होते थे, अब 42 रुपए चुकाने होंगे।
एआइसीटीएसएल ने यह आदेश जारी कर सभी बस ऑपरेटर को बढ़ा किराया वसूलने के निर्देश दे दिए। जानकारी है कि पूर्व में हुई बोर्ड बैठक में निर्णय लिया था कि हर वित्तीय वर्ष में पांच फीसदी किराए में वृद्धि करेंगे।
जानकारी अनुसार एआइसीटीएसएल घाटे में चल रहा है। करीब 60 करोड़ के घाटे में संचालन किया जा रहा है। इसके अलग-अलग कारण भी हैं। कई बार कर्मचारियों का भुगतान भी लंबित हो जाता है। कई रूट पर तो बस संचालन ही सुचारू नहीं हो रहा।
जानिए कितना बढ़ा किराया
दूरी (किमी में) दर
पहले: 0 से 1.5 – 5 रुपए
अब: 0 से 1.5 – 5 रुपए
पहले: 1.5 से 3- 10 रुपए
अब: 1.5 से 3- 11 रुपए
पहले: 3.1 से 4.5- 15 रुपए
अब: 3.1 से 4.5- 16 रुपए
पहले: 4.5 से 7.5- 20 रुपए
अब: 4.5 से 7.5- 21 रुपए
पहले: 7.5 से 12- 25 रुपए
अब: 7.5 से 12- 26 रुपए
पहले: 12.1 से 18- 30 रुपए
अब: 12.1 से 18- 32 रुपए
पहले: 28.1 से अधिक- 42 रुपए
अब: 18.1 से 28 – 37 रुपए

More Stories
पेपर लीक मामलों पर सख्ती: MP में 4 फास्ट ट्रैक कोर्ट गठित, भोपाल-इंदौर समेत 4 शहरों में होगी त्वरित सुनवाई
MP Weather Alert: भोपाल-इंदौर समेत 35 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, अगले 4 दिन जमकर बरसेंगे बदरा
नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0 अभियान के तहत रामनगर पुलिस का जन-जागरण अभियान लगातार जारी