नई दिल्ली
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने लारेंस बिश्नोई गिरोह और उसके सहयोगियों के खिलाफ धनशोधन की जांच के तहत सुरेंद्र सिंह उर्फ चीकू को बुधवार को गिरफ्तार किया। यह जानकारी आधिकारिक सूत्रों ने दी। सूत्रों ने बताया कि चीकू को पंचकुला में धनशोधन रोकथाम अधिनियम की विशेष अदालत के समक्ष पेश किया गया, जिसने उसे पांच दिन की ईडी हिरासत में भेज दिया।
केंद्रीय एजेंसी ने पिछले वर्ष 5 दिसंबर को हरियाणा और राजस्थान में चीकू और कुछ अन्य व्यक्तियों से संबंधित 13 परिसरों पर छापा मारा था। चीकू एक गैंगस्टर के साथ ही बिश्नोई एवं खालिस्तानी आतंकवादी समूहों का करीबी सहयोगी भी है। ईडी ने आरोप लगाया कि चीकू ने अवैध खनन, शराब और टोल संचालन से प्राप्त आय का निवेश अपने सहयोगियों के जरिये किया।

More Stories
Pune Fort Case: सिया की WhatsApp चैट से बड़ा खुलासा! ट्रैकिंग का प्लान केतन का था या चेतन का? माता-पिता ने की कड़ी सजा की मांग
Passport Rule Change: 14 साल बाद पासपोर्ट बनवाना हुआ महंगा, 1 जुलाई से बढ़ेंगी फीस, जानें नई रेट लिस्ट
होर्मुज में बढ़ा खतरा! ईरानी ड्रोन हमले के बाद 11 हजार नाविकों की जान पर संकट, समुद्री रास्ते में फिर तनाव