भोपाल
ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर भारत के वीर सैनिकों के सम्मान में बुधवार को हाटपिपल्या में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा का शुभारम्भ मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया। तिरंगा यात्रा के साथ बजरंग चौराहा से कलश यात्रा का भी शुभारंभ हुआ।तिरंगा यात्रा हाटपीपल्या मुख्य मार्ग होते हुए कार्यक्रम स्थल मेला ग्राउंड पर सम्पन्न हुई। यात्रा में मुख्यमंत्री डॉ. यादव विशेष रथ में सवार थे। सभी धर्म और समाज के लोगों ने देश भक्ति और राष्ट्रीय एकता की भावना से ओत-प्रोत होकर उत्साह पूर्ण माहौल में यात्रा में सहभागिता की।

More Stories
मुख्य सचिव की अध्यक्षता में ओरछा हेरिटेज विजन के क्रियान्वयन के लिए स्टेट लेवल कमेटी का गठन
जनकल्याण की दिशा में मुख्यमंत्री डॉ. यादव की पहल रही सफल, लाखों प्रदेशवासियों को मिला लाभ
युवाओं के हित में कार्य कर रही है सरकार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव