कोरबा
एसईसीएल गेवरा खदान में फिर एक हादसा हो गया। कोयले से भरे ट्रक में आगजनी की घटना सामने आई है। इस घटना के बाद मौके पर हड़कंप मच गया और देखते ही देखते कोयले से भरा ट्रक धू धूकर जलता रहा।
बताया जा रहा है कि गेवरा खदान से कोयला लेकर जा रहे कोयले से भरे ट्रक में अचानक आग लग गई। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। यह घटना उस वक्त हुई जब ट्रक कोयला सैंपल चेकिंग के दौरान खड़े लाइन पर खड़ा हुआ था। देर रात अचानक से ट्रक में आग लग गई और देखते ही देखते कोयला लोड ट्रक जलने लगा।
बताया जा रहा है कि आसपास कोयले से भरे ट्रक खड़े हुई थे। आग अन्य ट्रकों में भी फैल सकती थी। समय रहते ट्रकों को वहां से हटाया गया। वहीं इसकी सूचना तत्काल दमकल वाहन को दी गई। एसईसीसल की विभागीय दमकल वाहन मौके पर पहुंची और आग पर किसी तरह काबू पाया। लेकिन दमकल वाहन के आने से पहले वाहन का कोयला और काफी हिस्सा जल चुका था।

More Stories
दुर्ग में BSP कार्मिकों का सम्मान, 119 कर्मचारियों को उत्कृष्ट कार्य के लिए मिले पुरस्कार
नक्सल प्रभावित 5 लोगों और 2 सरेंडर नक्सलियों को मिलेगी सरकारी नौकरी, सरकार का बड़ा फैसला
कृषि विभाग की सख्त कार्रवाईःवैष्णवी एग्रो इंडस्ट्रीज से उड़ीसा प्रिंट वाले उर्वरक की 11 बोरियां जब्त,