टवर्प (बेल्जियम)
भारतीय पुरुष हॉकी टीम का एफआईएच प्रो लीग में निराशाजनक प्रदर्शन जारी है। अभिषेक के दो गोल की मदद से बढ़त के बावजूद टीम को ऑस्ट्रेलिया से 2-3 से हार का सामना करना पड़ा। लगातार पांचवीं हार : यूरोपीय चरण में यह उसकी लगातार पांचवीं हार है। भारतीय टीम पहले ही नीदरलैंड्स और अर्जेंटीना से दो-दो बार हार चुकी है। भारतीय टीम अब तक 13 मैच में से पांच जीती जबकि उसे आठ में हार का सामना करना पड़ा। टीम ने कुल 25 गोल गिए जबकि उसके खिलाफ 26 गोल हुए हैं।
भारत ने 13 मैदानी गोल किए जबकि 11 पेनाल्टी कॉर्नर पर हुए, एक गोल पेनाल्टी स्ट्रोक पर हुआ। भारत ने अच्छी शुरुआत की और अभिषेक (आठवें और 35वें मिनट) के दो गोल की मदद से 35वें मिनट तक 2-0 की बढ़त बना ली। हालांकि ऑस्ट्रेलिया ने मध्यांतर के बाद अधिक आक्रामक रवैया अपनाया तथा नाथन एफ्राम्स (42वें मिनट), जोएल रिंटाला (56वें मिनट) और टॉम क्रेग (60वें मिनट) के गोल से जीत सुनिश्चित की। अंत में गोल गंवाया : ऑस्ट्रेलिया ने अंतिम 10 मिनट में चार पेनल्टी कॉर्नर हासिल किए, जिनमें से एक को रिंटाला ने गोल में बदला। हूटर से मात्र 42 सेकंड पहले भारत ने एक और पेनाल्टी कॉर्नर गंवा दिया और क्रेग ने जेरेमी हेवर्ड की फ्लिक को डिफ्लेक्ट करके ऑस्ट्रेलिया को जीत दिला दी। भारतीय टीम कप्तान और शीर्ष ड्रैग फ्लिकर हरमनप्रीत सिंह के बिना उतरी क्योंकि अर्जेंटीना के खिलाफ मैच में लगी चोट के कारण उन्हें विश्राम दिया गया था। प्रो लीग के यूरोपीय चरण के अपने पहले चार मैचों में नीदरलैंड्स और अर्जेंटीना के खिलाफ करीबी हार झेलने के बाद भारतीय टीम आस्ट्रेलिया के खिलाफ काफी प्रेरित दिखी और उसने पहले दो क्वार्टर में दबदबा बनाए रखा।

More Stories
PSG ने फिर रचा इतिहास: आर्सेनल को पेनल्टी में हराकर लगातार दूसरी बार चैंपियंस लीग जीती
IPL 2026 Final: शुभमन गिल बनाम रजत पाटीदार, अहमदाबाद में खिताबी जंग आज
Jharkhand Women’s T20 League 2026 का आगाज 3 जून से, JSCA ग्राउंड में होंगे सभी मुकाबले