प्रयागराज
बारा थाना क्षेत्र के सोनवर्षा हल्लाबोल गांव में बीतीरात बिजली गिरने से चार लोग जिंदा जल गए। चारपाई पर सो रहे दंपती और उनकी दो बेटियों की मौके पर ही मौत हो गई। मौके पर मौत का मंजर देखकर हर कोई सिहर गया। एक ही झटके में पूरा परिवार खत्म हो गया। सूचना पाकर तमाम अधिकारी स्थानीय पुलिस बल के साथ पहुंच गए। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
वीरेंद्र वनवासी (35) पुत्र छोटे वनवासी, पार्वती वनवासी (32) पत्नी वीरेंद्र वनवासी, राधा वनवासी (3) पुत्री वीरेंद्र वनवासी और करिश्मा वनवासी (2) पुत्री वीरेंद्र वनवासी एक ही मड़ई में दो चारपाई पर सो रहे थे। रात में मौसम खराब होने के बाद तेज आवाज के साथ बिजली गिर गई। मड़ई पर गिरी बिजली ने एक ही झटके में वीरेंद्र वनवासी समेत उसके पूरे परिवार को समाप्त कर दिया। मड़ई समेत चारपाई भी जलकर राख हो गई। मौके पर जली लाशें देखकर हर कोई सिहर गया। घटना देर रात हुई।
बारा के उप जिलाधिकारी ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का जायजा लिया। उनके पीड़ित परिवार से बातचीत की और शासन की ओर से दी जाने वाली सहायता के बारे में बताया। प्राकृतिक आपदा के लिए शासन की ओर से जो लाभ मिलने चाहिए उसको दिलाने का प्रयास किया जाएगा।

More Stories
लापरवाह ठेकेदारों एक्शन की तैयारी, राज्यमंत्री गौर ने ब्लैक लिस्ट करने के दिए निर्देश
लखनऊ बिजली योजना: 550 करोड़ का प्रोजेक्ट, 2031 तक बदलेगा पुराने शहर का सिस्टम
25 जून से खुलेंगे यूपी के परिषदीय स्कूल, पढ़ाई के साथ सीखने की गुणवत्ता पर रहेगा फोकस