दुर्ग
भिलाई नगर में चार पहिया वाहन चुराने वाले तीन आरोपी पकड़े गए हैं. आरोपियों ने फिल्मी अंदाज में जीप को चोरी कर झाड़ियों में छिपाकर रख दिया था. पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर वाहन को बरामद कर लिया है.
जानकारी के अनुसार, आमदी नगर श्रीराम चौक हुडको निवासी दिनेश कुमार मिश्रा (60 वर्ष) ने भिलाई नगर पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई थी. उन्होंने बताया कि 11 जून की रात करीब 1 से 2 बजे के बीच गैरेज में रखी जीप को कोई चुरा ले गया. शिकायत की जांच करते हुए पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू की.
इस दौरान पुलिस को पता चला कि सेक्टर-4 में जेपी सीमेंट प्लांट के पास तीन व्यक्ति एक जीप को बेचने ग्राहक तलाश रहे हैं. इस पर सशक्त एप के माध्यम से जीप का नंबर ट्रेस किया तो वाहन चोरी का निकला. पुलिस ने संदेही को हिरासत में लेकर पूछताछ की. तो उन्होंने चोरी स्वीकार कर ली.
मामले में पुलिस ग्राम घुघसीडीह, दुर्ग निवासी लीलाराम निषाद (26 वर्ष), खोपली निवासी खिलेश कुमार पटेल (21 वर्ष) और ग्राम आमदी बजरंग चौक, रायपुर निवासी अमित कुमार निषाद (25 वर्ष) को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.

More Stories
लेखा प्रशिक्षण के लिए आवेदन 01 मई से आमंत्रित आवेदन की अंतिम तिथि 29 मई तक
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने चिप्स के ई-डिस्ट्रिक्ट पोर्टल के उन्नत संस्करण ‘सेवा सेतु’ का किया शुभारंभ
नन्हे कदम गढ़ेगें सशक्त भारत का भविष्य – आंगनबाड़ी केंद्रों का नया रूप, नई दिशा