जबलपुर
विजय थाना क्षेत्र निवासी बैंक मैनेजर की पत्नी ने मध्य रात्रि अपने घर में फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। सुबह काफी देर तक जब महिला के कमरे का दरवाजा नहीं खुला तो चाबी बनाने वाले को बुलवाकर आसपास के लोग घर में घुसे। कमरे में महिला फंदे में लटकती मिली। इस मामले में पुलिस ने मामला पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ कर दी है। जिले में आत्महत्या की दो और अलग-अलग घटना हुई। तीनों घटनाओं में फंदे से लटककर आत्महत्या की गई है।
विवेक नामदेव एक राष्ट्रीयकृत बैंक में मैनेजर हैं
पुलिस के अनुसार विवेक नामदेव एक राष्ट्रीयकृत बैंक में मैनेजर हैं। उनकी पत्नी शिवानी नामदेव (32) मथुरा विहार कालोनी में रहते हैं। बच्चों की परीक्षा थी। शुक्रवार को देर रात तक शिवानी अपने बच्चों को परीक्षा की तैयारी कराती रही। देर रात को अलग कमरे में जाकर सो गई। सुबह जब काफी देर तक अपने कमरे से बाहर नहीं निकली तो स्वजनों ने कमरा खुलवाने का प्रयास किया। पुलिस को सूचना दी। महिला के शव के पास कोई सुसाइड नोट प्राप्त नहीं हुआ है। पुलिस ने मामला पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ कर दी है।
आत्म्हत्या की दो और घटना
पुलिस के अनुसार खमरिया थाना क्षेत्र में गोकलपुरी घाना निवासी सुदामा गोटियां उर्फ संतोष (45) ने गुरुवार की रात को फांसी लगाकर जान दे दी। पनागर थाना क्षेत्र में ग्राम केवलारी निवासी धर्मेन्द्र दाहिया (18) ने शुक्रवार को सुबह फांसी लगाया। दोनों मामले में पुलिस ने मामला पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ कर दी है।

More Stories
प्रदेश में सर्वाइकल कैंसर की जांच एवं प्रबंधन को सुदृढ़ बनाने एनएचएम एवं भार्गवी हेल्थ केयर के मध्य एमओयू
परंपरागत बीजों के संरक्षण में आजीविका मिशन की अनूठी पहल
राज्यमंत्रीगौर शुक्रवार को करेंगी ‘शौर्य संकल्प प्रशिक्षण योजना’ का शुभारंभ, मप्र पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष डॉ. कुसमरिया भी होंगे शामिल