भोपाल
पी.सी.पी.एन.डी.टी. एक्ट अंतर्गत जिला सलाहकार समिति बैठक को मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी भोपाल डॉ मनीष शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में एक्ट के प्रावधानों के कड़ाई से पालन करने, नवीन पंजीयन एवं नवीनीकरण आवेदनों पर चर्चा कर कर स्वीकृति दी गई। बैठक में समिति सदस्य डॉ रणधीर सिंह, जिला अभियोजन अधिकारी श्री राजेंद्र उपाध्याय, फ़ोग्सी एसोसिएशन सचिव डॉ मुदिता जैन , स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ ज्योति खरे, पैथोलॉजिस्ट डॉ रश्मि सिंघई, श्रीमती अर्चना सहाय, श्री आशीष त्यागी उपस्थित रहे।
बैठक में 29 अस्पतालों और सोनोग्राफी केंद्रों के आवेदनों के नवीन पंजीयन, नवीनीकरण, एप्लिकेशन एडिट पर चर्चा कर समिति के अनुमोदन अनुसार कार्यवाही की गई। सी एम एच ओ डॉ मनीष शर्मा द्वारा पी.सी.पी.एन.डी.टी. एक्ट के प्रावधानों के पालन हेतु सोनोग्राफी केंद्रों की मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए गए।

More Stories
योगी सरकार की व्हीकल स्क्रैप पॉलिसी से बदल रही तस्वीर, 1.95 लाख से अधिक पुराने वाहन चलन से बाहर
आपके गुंडों ने अगर दोबारा दी गाली तो राजभर और ‘चमार’ सपा की बजा देंगे ईंट से ईंट- ओपी राजभर
योगी सरकार की मातृ एवं नवजात स्वास्थ्य क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि, 16 जिलों में तीन महीनों में सभी प्रसव स्वास्थ्य संस्थानों में