भोपाल
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रदेश की कृषि विकास दर के समान औद्योगिक विकास दर को आगे बढ़ाने के लिए के लिए राज्य सरकार कृत संकल्पित है। इसी उद्देश्य से उद्योग व्यापार और निवेश गतिविधियों को प्रोत्साहित करने के लिए प्रदेश में क्षेत्रीय स्तर पर समिट आयोजित करने और देश-विदेश के प्रमुख औद्योगिक व्यापारिक केंद्रों से संपर्क का क्रम जारी है। राज्य सरकार की इस पहल का प्रदेश को लाभ भी मिल रहा है। इसी क्रम में आज सूरत में "मध्य प्रदेश में निवेश के अवसरों पर इंटरएक्टिव सेशन" रखा गया है। यह आयोजन उद्योग एवं रोजगार वर्ष 2025 अभियान की श्रृंखला में बेंगलुरु के बाद दूसरा बड़ा संवाद है। क्षेत्रीय स्तर पर औद्योगिक समूह से जुड़ाव बढ़ाना और प्रदेश में रोजगार के अवसर सृजित करना तथा निवेश को सुगम बनाना इस अभियान का उद्देश्य है। सूरत देश का प्रमुख औद्योगिक और व्यापारिक केंद्र है। वहां के उद्योग व्यापार जगत के सहयोग से प्रदेश में निवेश गतिविधियों को प्रोत्साहन मिले, इस उद्देश्य से वहां समिट आयोजित किया गया है। राज्य सरकार प्रदेश में औद्योगिक व्यापारिक गतिविधियों के विस्तार के लिए हर संभव सहयोग देने के लिए तत्पर है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सूरत प्रस्थान से पहले मीडिया के लिए जारी संदेश में यह विचार व्यक्त किऐ।

More Stories
योगी सरकार की व्हीकल स्क्रैप पॉलिसी से बदल रही तस्वीर, 1.95 लाख से अधिक पुराने वाहन चलन से बाहर
आपके गुंडों ने अगर दोबारा दी गाली तो राजभर और ‘चमार’ सपा की बजा देंगे ईंट से ईंट- ओपी राजभर
योगी सरकार की मातृ एवं नवजात स्वास्थ्य क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि, 16 जिलों में तीन महीनों में सभी प्रसव स्वास्थ्य संस्थानों में