टोक्यो
लक्ष्य सेन और सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी तथा चिराग शेट्टी की भारतीय जोड़ी ने बुधवार को अपने-अपने मुकाबलों में जीत दर्ज कर जापान ओपन 2025 के अगले दौर में जगह बना ली है। सेन ने संयमित प्रदर्शन करते हुए चीन के वांग झेंग जिंग को 21-11, 21-18 से हराया। सेन का दूसरे दौर में जापान के स्टार खिलाड़ी कोडाई नाराओका से मुकाबला होगा। वहीं पुरुष युगल के मुकाबले में, सात्विक और चिराग ने अपने अभियान की शानदार शुरुआत की और दक्षिण कोरिया के कांग मिन-ह्युक और की डोंग-जू की जोड़ी को 21-18, 21-10 से हराकर अंतिम 16 में प्रवेश किया। पीवी सिंधु और उन्नति हुड्डा महिला एकल ड्रॉ के पहले दौर में ही हारकर बाहर हो गईं।

More Stories
वर्ल्ड कप फाइनल टिकट की कीमत 21 करोड़ रुपये तक पहुंची, FIFA रीसेल साइट पर हड़कंप
PSL 2026 में मुस्तफिजुर रहमान का नहीं होगा हिस्सा, बांग्लादेश ने वापस लिया NOC
जयपुर में राजस्थान रॉयल्स बनाम SRH,पिछली हार का बदला लेने उतरेगी RR