रायपुर.
छत्तीसगढ़ में बंगाल की खाड़ी से नमी हवाओं आगमन हो रहा है। इसके प्रभाव से प्रदेश के अधिकतम तापमान में हल्की गिरावट दर्ज की गई है। प्रदेश में बारिश का मौसम बना हुआ है। आज मंगलवार को रायपुर समेत सभी संभागों के कई जिलों में बारिश होने की संभावना है। कई जगहों पर गरज-चमक के साथ वज्रपात होने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में आगामी पांच दिनों में न्यूनतम तापमान और अधिकतम तापमान में कोई बदलाव होने की संभावना नहीं है।
प्रदेश में नमी हवाओं के आगमन से जारी है। इसके प्रभाव से अधिकतम तापमान में हल्की गिरावट दर्ज की गई है। यही वजह से है कि एक बार फिर मौसम बदल गया है। हल्की ठंड लग रही है। राजधानी रायपुर में आकाश आंशिक मेघमय रहने और गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। यहां अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 20 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। बीते दिनों सोमवार को प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान कोरबा में 34.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज की गया है। वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान अंबिकापुर में 14 डिग्री सेल्सियास दर्ज किया गया है। राजधानी रायपुर में अधिकतम तापमान 31.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है, जो कि सामान्य से दो डिग्री कम रहा।

More Stories
केंद्रीय सचिव ने परखी धरातल की हकीकत; सर्वे टीमें बढ़ाने के निर्देश
निकायों में सुशासन, जवाबदेही और जन सेवा को दें सर्वोच्च प्राथमिकता, नगरीय प्रशासन विभाग की सचिव शंगीता आर. ने वीडियो कॉन्फ्रेसिंग से ली सभी 194 निकायों की बैठक
वन धन विकास केंद्र वनांचल की महिलाओं के लिए आत्मनिर्भरता का नया सोपान