प्रदेश को सभी क्षेत्रों में विकास की नई उंचाई पर ले जाएंगे: उप मुख्यमंत्री शुक्ल
न्यूज़ 18 एमपीसीजी के बिजनेक्स्ट कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री हुए शामिल
भोपाल
उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने कहा है कि मध्य प्रदेश विकास के पथ पर निरंतर अग्रसर है। प्रदेश में विकास की भरपूर संभावनाएं हैं। जिन पर प्रदेश सरकार निरंतर काम कर रही है। प्रदेश में पर्याप्त मात्रा में इन्फ्रास्ट्रक्चर है, सड़कों का बड़ा जाल है और बिजली की कोई कमी नहीं है। उद्योगों की स्थापना और संवर्धन के लिए सकारात्मक माहौल और नीतिगत सहयोगी वातावरण है। उप मुख्यमंत्री शुक्ल भोपाल में न्यूज़ 18 एमपीसीजी के बिजनेक्स्ट कार्यक्रम में शामिल हुए।
उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने कहा कि सरकार के सतत प्रयासों से प्रदेश देश में विकास के उदाहरण के तौर पर उभरेगा। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वास्थ्य और चिकित्सा शिक्षा विभाग के संविलियन से नीतिगत निर्णय आसान हुए हैं, बेहतर प्रशासनिक सामंजस्य से स्वास्थ्य सेवाओं को और सशक्त करने में सहूलियत होगी। प्रदेश के हर क्षेत्र हर व्यक्ति के विकास के लिए सरकार प्रतिबद्ध है।

More Stories
प्रदेश में सर्वाइकल कैंसर की जांच एवं प्रबंधन को सुदृढ़ बनाने एनएचएम एवं भार्गवी हेल्थ केयर के मध्य एमओयू
परंपरागत बीजों के संरक्षण में आजीविका मिशन की अनूठी पहल
राज्यमंत्रीगौर शुक्रवार को करेंगी ‘शौर्य संकल्प प्रशिक्षण योजना’ का शुभारंभ, मप्र पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष डॉ. कुसमरिया भी होंगे शामिल