भोपाल
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुरुवार को पार्लियामेंट हाउस नई दिल्ली में सौजन्य भेंट की और पुष्प-गुच्छ भेंट कर अभिवादन किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रधानमंत्री मोदी को मध्यप्रदेश की उपलब्धियों एवं नवाचार पर केंद्रित पुस्तिका “विरासत से विकास की राह” भेंट की। पुस्तिका में प्रदेश की अर्थव्यवस्था, औद्योगिक विकास, गरीबी उन्मूलन, जनजाति कल्याण, किसान कल्याण, नारी शक्ति, स्वास्थ्य, शिक्षा, सुशासन, शहरी विकास, अधोसंरचना विकास, पर्यटन एवं संस्कृति संरक्षण और पर्यावरण संबंधी गतिविधियों एवं उपलब्धियों का ब्यौरा शामिल है।
दुबई-स्पेन की निवेश यात्रा से कराया अवगत
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने हाल ही में मध्यप्रदेश में औद्योगिक निवेश के लिए की गई दुबई एवं स्पेन यात्रा में मिली सफलता की जानकारी दी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश के चहुँमुखी विकास के लिए प्रधानमंत्री मोदी का मार्गदर्शन और सहयोग मिल रहा है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि भविष्य में प्रधानमंत्री मोदी के आशीर्वाद से विकसित भारत @ 2047 के विजन में मध्यप्रदेश भी अपना पूरा योगदान देगा।

More Stories
भोपाल में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, स्मोकिंग रोल पेपर बिक्री पर पहली FIR दर्ज
रीवा एयरपोर्ट के करें उन्नयन के करें प्रयास : उप मुख्यमंत्री शुक्ल
सक्षम भारत–समर्थ भारत’ के तहत दिव्यांगजनों को नि:शुल्क ई-साइकिल वितरण